फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भखरामऊ भूूसामंडी में घरेलू गैस एजेंसी है। इसमें कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी अमित कुमार जाटव कंप्यूटर आपरेटर है।
उसने रविवार शाम को फतेहगढ़ कोतवाली में मोहल्ला हाथीखाना निवासी एक युवक के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि दिन में करीब तीन बजे चारों युवक गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी।
एजेंसी पर काम करने वाले अशोक कटियार, इदरीश ने बचाने का प्रयास किया तो उनको भी पीटा । शोरूम में तोड़फोड़ कर गोलक से 40800 रुपये लूट ले गए। कोतवाल रजनेश चौहान ने बताया कि घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ब्यूरो