फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी पिता-पुत्र को पीटने में वकील समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगेस्टर मुकदमे में जेल से सेशन हवालात लाए गए पिता-पुत्र को पेशी से लौटते समय वकील समेत छह लोगों ने पीट दिया था। बीच बचाव करने पर बंदी की पत्नी और पुत्री से मारपीट हुई थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने वकील समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें सोने की चेन और रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रकाबगंज खुर्द निवासी शारदा उर्फ सरस्वती ने मोहल्ले के सुरेश उर्फ बच्चा गिहार, वकील अजय कुमार, अनुज, सोनू, प्रदीप व शनि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उसके पति सुभाष गिहार और पुत्र टार्जन गैंगेस्टर मुकदमे में पेशी को जेल से सेशन हवालात में 7 जनवरी 2019 को लाए गए थे।

दोपहर करीब 2.30 बजे पति और पुत्र पुलिस सुरक्षा में गैंगेस्टर कोर्ट में पेशी कर सेंशन हवालात में लौट रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने पति और पुत्र को घेरकर गाली गलौज किया। इसका विरोध करने पर पुलिस सुरक्षा में पति और पुत्र के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


यह देखकर पुत्री ज्योति के साथ वह बीच बचाव करने लगी। आरोपियों ने उसे और उसकी पुत्री की भी पिटाई कर दी। इससे उसे और पति को चोटें आई। वहां मौजूद पुलिस कर्मी और वकीलों ने पति व पुत्र को बचाया। इस मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पति की जेब से 250 रुपये, पुत्री ज्योति के गले से सोने की चेन और उसके पर्स से 2000 हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बंदी पिता-पुत्र को पीटने में वकील समेत छह पर रिपोर्ट

गैंगेस्टर मुकदमे की तारीख पर जेल से आए थे पिता-पुत्र
अदालत में तारीख कर हवालात में जाते समय पीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें