फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हंगामा, पथराव में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से शादी करने की बात कह कर प्रेमी ने ईंटें-पत्थर चलाकर जमकर हंगामा किया। बाद में ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर धुन दिया। इससे महिला समेत चार लोग घायल हो गए। महिला ने थाने में धोखे से शादी करने व मारपीट कर तीन लोगों को घायल करने की तहरीर दी। छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की मौत हो चुकी है। मंगलवार को इटावा जनपद के भरथना थाने के गढ़िया गांव निवासी रवि यादव (30) पुत्र बलवीर सिंह उसके घर पहुंचा। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर रवि ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर आ गए। रवि घर में कुंडी लगाकर छत पर चढ़ गया और ग्रामीणों पर पथराव करने लगा। ईंट लगने से पास बंधी पड़ोसी की पड़िया मर गई। साथ ही तीन ग्रामीण भी घायल हो गए। बाद में ग्रामीणों ने सीढ़ी लगाकर रवि को छत पर दबोच लिया व मारपीट कर घायल कर दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। बताया कि करीब एक साल पहले रवि ने स्टांप पेपर पर धोखे से हस्ताक्षर करवा कर उससे शादी कर ली थी। मंगलवार को रवि जबरदस्ती घर में घुस आया व छेड़छाड़ करने लगा।

बीचबचाव करने में तीन पड़ोसी घायल हो गए। जानकारी पर सीओ मोहम्मदाबाद मौके पर पहुंच गए। कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर रवि के खिलाफ मारपीट व पथराव करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रवि महिला से शादी कर चुका है। इससे छेड़छाड़ का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें