फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मौत में बैंक कर्मी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी बैंक कर्मी प्रदीप उर्फ कमल की पत्नी नूतन की 23 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई थी। मायके वालों ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में मामला आत्महत्या के लिए मजबूर करने का पाया गया। सोमवार को पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



भोलेपुर सैनिक कालोनी निवासी प्रदीप उर्फ कमल की पत्नी नूतन (37) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी नूतन के पिता ने बेटी के पति प्रदीप, सास, ताऊ ससुर विजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।


दूसरे दिन हुए शव के पोस्टमार्टम में मौत की वजह फांसी लगना बताया गया। कोतवाल अजय नारायण सिंह ने बताया कि जांच में हत्या की जगह आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला मिला। इस आधार पर आरोपी पति प्रदीप उर्फ कमल को हिरासत लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की मौत में बैंक कर्मी हिरासत में

पति सहित तीन के खिलाफ दर्ज था हत्या का मुकदमा

जांच में मामला आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें