फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क गबन करने में चपरासी सहित दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी समिति में गेटपास में हेराफेरी कर लाखों रुपये का गोलमाल हुआ है। यह मामला गेटपास की जांच में सामने आया है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद कानपुर के उप निदेशक ने सातनपुर आलू मंडी समिति के चपरासी और एक अज्ञात क खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद कानपुर के उपनिदेशक राजीव श्रीवास्तव ने कृषि उत्पादन मंडी समिति सातनपुर के चपरासी अभय प्रताप सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि 17 नवंबर 2018 से अभी तक चपरासी ने हजारों गेटपास अपने हस्ताक्षर और मुहर से पास किए हैं।

इसमें जिन्स (सामग्री का वजन) की मात्रा कार्बन के माध्यम से न लिखकर पेन से अलग से लिखी गई। यह जालसाजी के श्रेणी में आता है। मंडी से अधिक माल निकाला गया और कार्यालय प्रति में पेन से सामग्री की मात्रा कम लिखी गई। इससे कृषि उत्पादन मंडी समिति को लाखों रुपये का चूना लगा। कितने धन का गोलमाल हुआ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन


लाखों रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है। चपरासी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गेटपास पर हस्ताक्षर उसके है, लेकिन जो लेख है वह उसका नहीं है। इससे लगता है कि इस अपराध में अन्य लोग भी शामिल हैं। उपनिदेशक ने इस प्रकरण को आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा को भेजने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


मंडी शुल्क गबन में चपरासी समेत दो पर मुकदमा

उपनिदेशक मंडी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, गेटपास में हेराफेरी करने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें