फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के लिपिक समेत तीन पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक महिला ने सीएमओ कार्यालय के लिपिक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अदालत में याचिका दायर की है। इसमें नौकरी दिलाने के बहाने कार्यालय में बुुलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने सीएमओ कार्यालय के लिपिक और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है। इसमें कहा कि लिपिक ने आशा कार्यकर्ता की नौकरी दिलाने के लिए 30 अक्तूबर को दिन में करीब तीन बजे कार्यालय में बुलाया था। वह सीएमओ कार्यालय पहुंची। वहां लिपिक ने कहा कि कुछ अधिकारी साक्षात्कार लेंगे और उसके बाद नौकरी मिल जाएगी। वह लिपिक के साथ सीएमओ कार्यालय में स्थित एक कमरे में साक्षात्कार देने गई। उसके अंदर जाते ही लिपिक ने दरवाजा बंद कर दिया।

वहां बैठे दो लोग अश्लील सवाल पूछने लगे। विरोध करने पर छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वह खुद को छुड़ाकर कमरे से बाहर निकल आई। सीजेएम ने याचिका पर फतेहगढ़ कोतवाली से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें