फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिश कंपनी के कार्यालय में तोडफोड़ व मारपीट में छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक डिश कार्यालय में घुस कर तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो आरोपी नामजद हैं और चार आरोपी प्रकाश में आए हैं। एफआईआर में नामजद तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। छानबीन में 1.70 लाख रुपये की लूट का मामला झूठा निकला है।
विज्ञापन


शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी अभिषेक यादव एक डिश कंपनी का संचालन शहर में करते हैं। मसेनी चौराहे कि पास कंपनी का कंट्रोल रूम बना हुआ है। मंगलवार शाम को दूसरी डिश संचालक कंपनी के लोगों ने मसेनी स्थित डिश कंपनी के कंट्रोल रूम में घुस कर तोड़फोड़ की थी। विरोध करने पर संचालक व उसके कर्मचारियों से मारपीट कर दी थी। अभिषेक यादव ने हमलावरों पर 1.70 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया था। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में लूट का मामला झूठा निकाला। अभिषेक यादव की तहरीर पर पुलिस ने दूसरी डिश कंपनी के संचालक सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी संग्राम सिंह, सोनू यादव, तलैया मोहल्ला निवासी लिटिल गुप्ता, आवास विकास कालोनी निवासी विजयानंद मिश्र, रिंकू बाथम और कई अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की थी।

पुलिस की जांच में प्रकाश में आए आरोपी मोहल्ला हाथीखाना मछली टोला निवासी मोहम्मद साजिद उर्फ मद्दन, मोहम्मद फिरोज, सिविल लाइन निवासी अनिल यादव, शहर के मित्तू कूंचा निवासी पारस मिश्रा और नामजद आरोपी सिविल लाइन नियर जज कालोनी निवासी सोनू यादव व रिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी रामलखन सरोज व कोतवाल झांझन लाल ने फतेहगढ़ कोतवाली में पत्रकार वार्ता में बताया कि दो नामजद समेत छह लोगों को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। लूट का मामला झूठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें