फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सेक्स रैकेट चलाने वालों पर कार्रवाई न करने पर रविवार रात मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर दिया। घुमना चौकी इंचार्ज से कार्रवाई को लेकर उनकी नोकझोंक हो गई। चौकी इंचार्ज ने तहरीर देने पर जांच कर मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर उन्हें शांत कर दिया।

शहर के एक मोहल्ला स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर रविवार को दिन में पुलिस ने छापा मारा था। तभी कुछ लोग मकान की छत से पीछे कूद कर भाग गए थे। मकान में मौजूद महिला से पुलिस वालों ने पूछताछ की थी। मोहल्ले वालों ने पुलिस कर्मियों को बताया था रोज मकान में संदिग्ध लोग आते हैं। महिलाएं भी आती हैं। इससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना था कि उन्हें मकान से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। इसके चलते कार्रवाई नहीं की जा रही है। रविवार रात मोहल्ले के 50 से अधिक लोग शहर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने सेक्स रैकेट संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि पहले भी पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई थी। तब भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। मोहल्ले में गलत गतिविधियां होने से आसपास के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


हंगामे के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोतवाली में नहीं थे। इस पर घुमना चौकी प्रभारी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करने वाले लोगों को शांत करने का प्रयास किया। तो मोहल्ले वालों से उनकी नोकझोंक हो गई। लोगों का गुस्सा देख होमगार्ड ने मुंशी वाले कक्ष का चैनल बंद कर लिया। बाद में घुमना चौकी प्रभारी दिनेश कुमार भारती ने कहा कि वह लोग तहरीर दें तो जांच कर कार्रवाई करेंगे। इस बात पर मोहल्ले वालों ने कोतवाली में एक महिला के खिलाफ तहरीर दी। चौकी प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। इस पर मोहल्ले के लोग शांत हो कर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें