फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में मारपीट, होटल मालिक ने तानी रिवाल्वर

विज्ञापन
gun
विज्ञापन
देवरिया। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रविवार की रात खाने को लेकर कुछ युवकों और होटल मालिक में विवाद हो गया। आरोप है कि उत्तेजित होटल मालिक ने युवकों पर लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी और दौड़ा दिया। युवकों ने भागकर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल मालिक समेत दो को हिरासत में लेकर थाने ले गई। अन्य युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

शहर के ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी सुनील जायसवाल स्टेशन रोड पर स्थित होटल चलाते हैं। रविवार की रात करीब 10.30 बजे होटल में पहुंचे कुछ युवक शराब पीने के बाद आपस में कहासुनी करने लगे। इसमें होटल मालिक सुनील भी शामिल था। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। होटल के नीचे पहुंचे युवकों पर मालिक ने रिवाल्वर तान दी। संयोग से उधर से गुजर रहे सिपाहियों की नजर पड़ी तो किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस को देख अन्य युवक भागने में सफल रहे। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया और सुनील जायसवाल और रौनियारी मोहल्ला निवासी शाहिद खान को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली चली आई। कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। शराब के नशे में आपस में मारपीट किए थे।

समय पर नहीं पहुंचती पुलिस तो बढ़ सकता था विवाद
देवरिया। रेलवे स्टेशन रोड के अधिकांश होटलों में अवैध तरीके से शराब बिकती है। रात को इसके लिए होटल में सुरक्षित स्थान की वजह से युवक पहुंचते हैं। पुलिस भी हाथ डालने से कतराती है। कभी-कभी छापा भी पड़ता है तो होटल मालिकों को पहले जानकारी हो जाती है। इस लिए अक्सर होटलों में विवाद होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें