फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहन चोरों के साथ आठ बाइकें पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंपिल(फर्रुखाबाद)। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए चोर की निशानदेही से नौ चोरी की बाइकें बरामद कीं। इस दौरान तीन अन्य चोरों को भी पुलिस ने दबोच लिया। एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान टीम को 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की।

शनिवार की रात थाना प्रभारी महेंद्रनाथ त्रिपाठी फोर्स के साथ बरखेड़ा नहर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। इस पर टीम ने बाइक चालक को रोकने का इशारा किया। युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कंपिल के पुरौरी गांव निवासी यूसुफ बताया। उसने बताया कि उसके साथी खजुन्ना गांव निवासी विनोद कुमार, मड़िया गांव निवासी मंटू यादव भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि यह बाइक दिल्ली से चुराई थी। इसके बाद उसकी निशानदेही पर गुड्डू के घर पर छापा मारा। पुलिस को देखकर गुड्डू वहां से भाग गया। यहां पर पुलिस ने पुरौरी गांव निवासी अंकित, खजुन्ना गांव निवासी शिवपाल, जिला कासगंज थाना गंजडुंडवारा के नूरपुर गांव निवासी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। यहां से पुलिस ने पांच बाइकें बरामद की। इसके बाद पुलिस ने यूसुफ के घर से तीन बाइकें बरामद कीं। पुलिस ने यूसुफ के पास से 315 बोर तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। रविवार को एसपी अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान वाहन चोरों को पकड़ने वाली टीम को 15 हजार का इनाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें