फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 केवी के टूटे तार को जोड़ने गई टीम को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। 11 हजार की लाइन को जोड़ने गए कर्मचारियों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। तार न जुड़ने से करीब 20 गांवों व कसबा की बिजली गुल है। जेई ने विरोध करने वाले ग्रामीण के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है।

नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र से अठसेनी फीडर से करीब 20 गांवों को बिजली सप्लाई होती है। फीडर की 11 हजार लाइन का तार 12 जुलाई की शाम को टूट गया था। बारिश के कारण कर्मचारी तार जोड़ने नहीं गए। जिस कारण गांवों की बिजली सप्लाई बंद पड़ी रही। शनिवार को कर्मचारी तार जोड़ने गए तो जिस उपभोक्ता के घर के पास 11 हजार लाइन का तार टूटा है, उसने तार नहीं जोड़ने दिया। इस कारण टीम वापस लौट आई। रविवार को टीम अवर अभियंता के साथ तार जोड़ने गई तो कसबा के रहने वालों ने टीम को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता सुधीर कुमार ने एक उपभोक्ता के खिलाफ नवाबगंज थाने में रविवार की शाम को तहरीर दी। इसमें उपभोक्ता पर तार तोड़ने का आरोप लगाया है। जब तार जोड़ने गए तो विरोध कर भगा दिया। इस कारण गांव कछपुरा, वीरपुर, वीरसिंहपुर, सलेमपुर त्योरी, सलेमपुर, समैचीपुर, उम्मरपुर मिलकिया, दुढ़ियापुर, अठसेनी, वलीपुर, पहाड़पुर, नगला नान, हरसिंहपुर, पहाड़पुर मिलिकिया, बमरुलिया, कनासी, गुलरिया नगला व कसबा नवाबगंज की बिजली सप्लाई बंद चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें