फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो में सवार महिला के बैग से जेवर पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। टेंपो में सवार महिला के बैग से टप्पेबाज महिलाआें ने जेवर निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक संदिग्ध महिला और चालक को हिरासत में ले लिया।

जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के जसोदा गांव निवासी प्रियंका सोमवार को टेंपो पर बैठ कर अपने बहनोई जहानगंज थाना के भरतामऊ निवासी अमन के घर उनका बेटा रितिक को छोड़ने के लिए आ रही थी। इस टेंपो में तीन महिलाएं समधन गांव से फर्रुखाबाद जाने की बात कह कर बैठ गई। भीड़ होेने के कारण महिलाओं ने प्रियंका के बैग से जेवर पार कर लिए गए। महिलाएं राजेपुर सरायमेंदा रेलवे क्रासिंग के पास उतर र्गइं। जब प्रियंका कमालगंज पहुंची और बैग से पैसे देने लगी। तब उसे जानकारी हुई कि उसके बैग से कमरबंद और सोने की चेन चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने इसकी सूचना अपने बहनोई को दी। सूचना पर बहनोई ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला की खोजबीन की। इस दौरान पुलिस ने टेंपो चालक को पकड़ लिया। रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को भी हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें