फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार बार अतिक्रमण करने पर 29 के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कस्बे के रेलवे रोड से हउआ वाले मंदिर तक बार बार अतिक्रमण करने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने 29 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

तहरीर में बताया गया कि रेलवे रोड पर काफी समय से अतिक्रमण है। सबसे पहले वर्ष 2005 में अतिक्रमण हटवाया गया था। दुकानदारों ने कुछ दिनों बाद ही वहां पर फिर से अतिक्रमण कर दिया। जुलाई 2014 में फिर से इसे हटवाया गया, लेकिन दुकानदारों में कोई परिवर्तन नहीं आया। इसके बाद 9 जनवरी 2018 को सभी लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद उन लोगों ने कुछ नहीं किया। इसी के चलते सोमवार को शास्त्री नगर निवासी साधू, अवधेश, रामकिशोर रामसेवक, सचिन, ब्रज मोहन, सुरेश चंद्र, मुन्ना लाल, लालमियां, राजू, आजाद नगर निवासी चंद्र शेखर, विजय कुमार, संजू, अजय शर्मा, किदवई नगर निवासी इकरारुद्दीन जगपाल, नकीसेर, इमरान, एनेम राजेपुर सयार मीरा, प्रताप नगर निवासी संजीव, मनोज कुमार, राजीव कुमार, अशोक नगर निवासी रामेंद्र, राम विलास, जवाहर नगर निवासी गोविंद प्रसाद, अंबेडकर नगर निवासी मदन महेश्वरी, नगला भूड़ निवासी वीरेंद्र, सतीश चंद्र, सुभाष नगर निवासी अजय कुमार के खिलाफ तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले 29 दुकानदारों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें