फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराम में रंगशाला देखने पर हुआ विवाद, युवती के पिता को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। बारात में चल रही रंगशाला (नृत्य) देखने को लेकर विवाद में दबंग ने दुल्हन के पिता को गोली मारकर घायल कर दिया।

फायर होने से अफरातफरी मच गई। दूल्हा बारात के साथ लौट गया। इससे विवाह नहीं हो सका। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मेरापुर थाना के नदौरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बेटी की शादी मैनपुरी के कुरावली थाना के इमलिया गांव निवासी सतेंद्र से तय की थी। गुरुवार को बारात आई थी।

बारात के गांव में घूमने के दौरान दलगंजन प्रधान के घर के पास दबंग दिनेश यादव ने रंगशाला को रोक लिया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बारात के लेट होने से रंगशाला को जाने देने के लिए कहा।
विज्ञापन



दबंग ने डांस देखे बिना रंगशाला को आगे जाने से मना कर दिया। इससे विवाद हो गया। दिनेश ने उन पर फायर कर दिया। गोली पेट में लगने से वह गिर पड़े। इससे भगदड़ मच गई। बाराती चले गए। परिजन उन्हें मोहम्मदाबाद सीएचसी ले गए। यहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सर्जन डॉ. गौरव मिश्रा ने इलाज के बाद छुट्टी कर दी। डॉ. गौरव ने बताया कि एक्सरे में गोली की पुष्टि नहीं हुई। घायल के पिता ने दिनेश यादव के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

रंगशाला देखने पर विवाद, दुल्हन के पिता को गोली मारी
- फायर होने से मची अफरातफरी, बिना ब्याह रचाए दूल्हा व बाराती बैरंग, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें