फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में हुई मौत 21-19-44

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला की संदिग्ध हालात में बुधवार रात करीब आठ बजे मौत हो गई। मृतका के जेठ ने पड़ोसी गांव के युवक पर दुष्कर्म के बाद जहर देने का आरोप लगाया है।

एक गांव की 28 वर्षीय महिला की तबीयत खराब थी। वह बुधवार दोपहर में 11 वर्षीय पुत्री को साथ लेकर पड़ोसी गांव में डाक्टर से दवा लेने गई थी। वहां से लौटते समय एक युवक ने उसको पकड़ कर जबरन घर में खींच लिया। पुत्री को तमंचा दिखाकर धमकी देेने के बाद भगा दिया। शाम को आंधी और बारिश बंद होने के बाद महिला घर पर आई। उसके मुंह से फेना निकलने लगा। बेहोश होने पर जेठ उसको लेकर सीएचसी करीब आठ बजे आए। डा. आलोक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतका के जेठ ने बताया कि महिला का पति फर्रुखाबाद में मजदूरी करने गया था। वह भी घर पर नहीं था। शाम सात बजे घर लौट कर आया तो बहू बेहोश पड़ी थी। उसने दूसरे गांव के एक युवक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसके बाद जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सीओ नरेश कुमार और कोतवाल द्रविण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए रात में उसके घर दबिश दी, लेकिन युवक नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें