फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दोस्तों पर लगाया कार और नगदी लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद थाना इलाके में युवक से मारपीट कर दोस्त नगदी और कार लूट ले गए। पीड़ित शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचा। यहां पूछताछ के दौरान सिपाही ने उसका मोबाइल ले लिया। इस पर युवक ने कोतवाली में हंगामा किया।


फतेहगढ़ कोतवाली के कासिमबाग मोहल्ला निवासी अभिषेक कश्यप को शुक्रवार की दोपहर राजेपुर कस्बा निवासी दोस्त ने फोन कर बुलाया। वह कार लेकर दोस्त के पास पहुंचा। यहां से वह दोस्त और उसके तीन साथियों के साथ कार से नीव करोरी मंदिर के लिए निकला।
विज्ञापन



मोहम्मदाबाद संकिसा मार्ग पर अशोका कोल्ड स्टोरेज के पास अभिषेक से उसके दोस्त और उनके साथियों ने मारपीट कर दी। यह कार व नगदी छीन ले गए। कोतवाली में अभिषेक ने बताया कि दोस्त ने तिलक समारोह में शामिल होने जाने के लिए बुलाया था। रास्ते में उसने बीयर पिलाई। इसके बाद मारपीट करने लगा। उससे 20 हजार रुपये व कार की चाबी छीन ली।
विज्ञापन



यह लोग कार लेकर भाग गए। मामला बताने के दौरान कोतवाली में एक सिपाही ने अभिषेक का मोबाइल ले लिया। वह कॉलर पकड़ कर बैठने लगा। इससे वह हंगामा करने लगा। कोतवाल संजय गुप्ता ने शांत कराया। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। लूट की घटना संदिग्ध लग रही है।

दोस्तों पर लगाया कार और नगदी लूटने का आरोप
सिपाही के मोबाइल लेने पर युवक ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें