फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति के खिलाफ कुकर्म की दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल से निकाली गई विवाहिता से मिलने मायके पहुंचे पति ने कुकर्म किया। पीड़िता ने न्याय के लिए डीएम से गुहार लगाई।

डीएम के आदेश पर पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के युवक से 15 मई 2017 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में ढाई लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न किया जाने लगा। 3 जुलाई 2017 को भाई विदा कराने पहुंचा। भाई के सामने ही पति ने पत्नी को पीट दिया था। भाई ने विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पति ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। वह मायके चली आई। 5 जून को पति ससुराल में उससे मिलने पहुंचा। वह पत्नी को अपने साथ ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि पति उसे एक मकान में ले गया।
विज्ञापन



वहां बगैर मर्जी के कुकर्म किया। बाद में भगा दिया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने डीएम मोनिका रानी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। डीएम के आदेश पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पति के खिलाफ कुकर्म की दर्ज कराई रिपोर्ट
डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें