फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खाते से पार कर दिए 43 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली अंतर्गत किसान के पंजाब नेशनल बैंक खाते से किसी ने 43 हजार रुपये पार कर दिए। फर्रुखाबाद से 18 हजार रुपये की ज्वैलरी खरीदी। 25 हजार एटीएम से निकाल लिए। किसान ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव ढमढेरा निवासी अनूप कुमार का ट्रांसपोर्ट चौराहे स्थित पीएनबी शाखा में खाता है। सोमवार को वह ट्रैक्टर के कर्ज की किस्त जमा करने के लिए बैंक पहुंचे। उन्होंने बैंक के बाहर एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया नहीं निकलने पर बैंक जाकर अपना खाता चेक किया। शाखा प्रबंधक ने उन्हें खाते की डिटेल निकाल कर दी। इसमें पाया गया कि फर्रुखाबाद में 18 हजार की ज्वैलरी खरीद की गई। 25 हजार एटीएम से निकाल लिए गए। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड शाखा प्रबंधक को दिखाया। शाखा प्रबंधक ने एटीएम कार्ड की पड़ताल की तो पता चला कि वह एटीएम कार्ड हापुड़ के किसी वीरेंद्र सिंह के नाम का है। उनके नंबर पर काल की गई तो उन्होंने बताया कि उनका एटीएम कार्ड एक माह पहले खो गया था।

किसान अनूप कुमार ने बताया कि उन्होंने जब एटीएम कार्ड जारी कराया था तब इसी एटीएम कार्ड से दो हजार रुपये निकाले थे। उस समय उनके खाते से इसी एटीएम कार्ड से रुपये निकले थे। शाखा प्रबंधक ने खाते में शेष रह गए 2 हजार 1 सौ 45 रुपये उन्हें निकाल कर दे दिए। किसान कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें