फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक समारोह में डीजे पर डांस करने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में नौ वर्षीय बालक के पेट में गोली लग गई। इससे समारोह में अफरातफरी का माहौल हो गया। घायल बालक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसको सेफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव नगला इंद्र निवासी सुरेश चंद्र के पुत्र अंजू की कन्नौज से शादी तय हुई है। रविवार रात गांव में तिलक समारोह की दावत चल रही थी। इसमें डीजे बज रहा था। पड़ोसी गांव त्रिलोक नगला निवासी राजेंद्र का नौ वर्षीय पुत्र कृष्णा भी गांव के अन्य लोगों के साथ तिलक की दावत खाने आया था।


वह डीजे पर अन्य लोगों के साथ डांस कर रहा था। तभी किसी ने तमंचे से हर्ष फायरिंग की। गोली बालक के पेट में लग गई। इससे वह वहीं गिर पड़ा। तिलक समारोह में भगदड़ मच गई। परिवार के लोग बालक को लेकर रात में लोहिया अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन



हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसको सैफई रेफर कर दिया। परिवार के लोग बालक का कानपुर में एक नर्सिंग होम में उपचार करा रहे हैं। उधर तिलक की किसी तरह रस्में पूरी कराई गईं। हल्का प्रभारी विभूती प्रसाद ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं है।
विज्ञापन



उनको घटना की जानकारी मिली थी। इससे मौके पर गए थे। वहां महिलाओं के अलावा कोई नहीं मिला। घटना की जांच की जा रही है।


तिलकोत्सव में हुई हर्ष फायरिंग, बालक घायल

हालत गंभीर होने पर लोहिया से सैफई किया गया रेफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें