फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी में पकड़ा, 12 मोबाइल किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चोरी की घटनाओं को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती है। वह मोबाइल चोरी होने पर गुुमशुदगी दर्ज कर मामले को रफा दफा कर देते है। इसका फायदा मोबाइल चोर खुलेआम उठा रहे है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात सर्विलांस टीम ने जब एक युवक को पकड़ा तो पता चला कि मोबाइल चोर का गिरोह भी जिले में सक्रिय है।
विज्ञापन



पकड़े गए युवक के पास से चुराए गए करीब एक दर्जन मोबाइल बरामद हुए हैं। होटल, अस्पताल, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों से आए दिन औसतन 15 से 20 मोबाइल चोरी होते हैं। इनमें जिनके पास मोबाइल के कागज होते हैं, उनकी पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर लेती है।


जिनके पास कोई कागज नहीं होता, उनको टरका दिया जाता है। ऐसे कई मामलों को लेकर लोग प्रतिदिन कोतवाली में भटकते रहते हैं। दो माह में पुलिस ने करीब दस लाख कीमत के चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके उपभोक्ताओं को सौंप कर वाहवाही लूटी, लेकिन चोर को नहीं पकड़ पाए।
विज्ञापन



इस पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए। लगातार पुलिस पर सवालियां निशान लगने पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने सर्विलांस टीम को चोर पकड़ने का जिम्मेदारी सौंपी। टीम कई दिनों से मोबाइल चोर की तलाश में थी।


गुरुवार रात रडार पर आए कायमगंज के अहमदगंज निवासी सुमित चतुर्वेदी को सर्विलांस टीम ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक दर्जन चोरी के मोबाइल बरामद किए। सर्विलांस टीम ने आरोपी को शहर कोतवाली के सुपुर्द कर दिया।

सुमित के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। सर्विलांस प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। वह दो माह से होटल, अस्पताल में आने जाने वाले लोगों को निशाना बनाता था और मौका मिलते ही मोबाइल चुरा कर चंपत हो जाता था। उसका कहना था कि पुलिस मोबाइल चोरी की गुमशुदगी दर्ज करती है। इससे उसको कोई भय नहीं था।
विज्ञापन



मोबाइल चोर गिरफ्तार, 12 मोबाइल बरामद

होटल व अस्पताल थे निशाना पर, मोबाइल चोरी की दर्ज की जाती गुमशुदगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें