फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या में आरोपी के पिता व बहनोई को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव न्यामतनगर भड़ौसा निवासी किशोर की हत्या में आरोपी के पिता और बहनोई को पुलिस ने सोमवार रात उठा लिया। थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पथराव में घायल नौ लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


गांव न्यामतनगर में सोमवार को नाली का पानी निकालने को लेकर शमशाद व मासा अल्लाह उर्फ हाफिज के बीच विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्षों में पथराव व फायरिंग हुई। मारपीट में शमशाद के भतीजे अरवाज (15) पुत्र जाकिर की मौत हो गई। इसमें जाकिर ने गांव के ही मुजीव, जुल्फिकार, मासा अल्लाह व नईक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। घटना के बाद से आरोपी घरों से फरार हैं।

सोमवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। गांव जरारी निवासी मुजीव के बहनोई व उनके यहां मौजूद उसके पिता जमालुद्दीन को पुलिस थाने ले आई। अन्य आरोपियों की तलाश रिश्तेदारी व संभावित स्थानों पर पुलिस छापा मार रही है।
विज्ञापन


देर रात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार भोर में शव गांव पहुंचा तो वहां फिर कोहराम मच गया। सतर्कता के चलते वहां सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह, जहानगंज थानाध्यक्ष अंगद सिंह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने गांव के लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया।

वहीं, मारपीट व पथराव में शमशाद पक्ष से घायलों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। घायलों में साजिद अली, रकील, सोएल, अल्तमस, रिहान, जरीना पत्नी वकील, यासमीन पत्नी अकील, अफसाना पुत्री असरफ व शहजहां पत्नी कैसर को सिपाही व महिला आरक्षी के साथ कमालगंज सीएचसी भेजा गया।

सदमे से हुई किशोर की मौत
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी के आदेश पर अरवाज के शव का सोमवार देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। डॉ. नीरज सिंह व डॉ. सोमेश अग्निहोत्री के पैनल से हुए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह लगभग 12 घंटे पूर्व सदमे से होना बताया गया है। दाहिने कंधे पर चोट के निशान का भी उल्लेख किया गया।
विज्ञापन


परिजनों के इंतजार में शाम तक रखा रहा शव
जहानगंज। अरवाज के चचेरे भाई मुंबई में रहते हैं। उनके आने के इंतजार में मंगलवार शाम तक शव रखा रहा। घर में अन्य परिजन व रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें