फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बजे तक गोताखोर न आने से लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थानाक्षेत्र के ढाईघाट स्थित गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबे छात्र रितिक गंगवार की खोजबीन के लिए गोताखोरों के दोपहर 12 बजे तक न आने पर गुस्साए परिजनों ने ढाईघाट मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पहुंचे गोताखोरों ने डूबे छात्र की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज क्षेत्र के कनासी गांव निवासी विनय गंगवार रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली से ढाईघाट पर गंगा की पहनावन करने आए थे। गंगा नहाते समय उनके ही गांव के अनिल कुमार का बेटा साहिल, शिवांग पुत्र कश्मीर, शिवांशु पुत्र राजीव कुमार, शिवाशंकर पुत्र अविनाश, रौनक पुत्र बलवीर और रितिक पुत्र धीरेंद्र गंगवार डूब गए थे। गोताखोरों ने पांच छात्रों को सकुशल निकाल लिया था, लेकिन रितिक का कुछ पता नहीं चला था। एसपी ने सोमवार तड़के गोताखोर भेजने का आश्वासन दिया था। लेकिन दोपहर 12 बजे तक गोताखोर नहीं आए तो रितिक के परिजनों ने हंगामा करते हुए ढाईघाट रोड पर जाम लगा दिया।

इससे वाहनों की दोनों ओर लाइनें लग गईं। ग्रामीणों ने समझाकर जाम खुलवाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक जाम खुल चुका था। जाम की जानकारी पर आनन-फानन में गोताखोर आए और रितिक की खोजबीन शुरू कर दी। उप जिलाधिकारी कायमगंज अनिल सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी की। शाम तक रितिक का कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें