फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवती को बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से गांव के ही युवक ने एक माह तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने एक वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे दो युवकों के हाथों बेच भी दिया था। हालांकि उसने समय रहते परिजनों को सूचना दे दी। इस पर आरोपी उसे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर छोड़ भाग निकले। पीड़िता ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव निवासी युवती 18 जनवरी की सुबह शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही हितेंद्र प्रताप ने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह एक माह तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के अनुसार 12 फ रवरी को आरोपी की बहन उसके यहां पहुंची और उसे अपने घर लिवा ले गई। यहां वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे एक युवक के साथ लालकुआं और बाद में कानपुर भेज दिया गया। आरोप है कि कानपुर स्टेशन में उसे दो युवकों के सुपुर्द कर दिया गया। ये युवक उसे ट्रेन से गाजियाबाद लेकर पहुंच गए। गाजियाबाद में जब उसे शक हुआ तो उसने भाई को सूचना दी। इस पर आरोपी उसे छोड़ भाग निकले। किसी तरह युवती घर पहुंची और उसने बिहार थाना में तहरीर दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी बहन समेत चार लोगों पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ बीघापुर स्वतंत्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें