फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। बीमारी से तंग महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पट्टी मदारी निवासी रामप्रकाश के पुत्र सुरेंद्र कुमार की शादी आठ वर्ष पूर्व जनपद मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर निवासी मास्टर कठेरिया की पुत्री पूजा के साथ हुई थी। उनके छह माह का एक बेटा है। मंगलवार की रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। बुधवार सुबह उठे तो पूजा बिस्तर पर नहीं थी। कमरे में जाकर देखा तो कुंडे में दुपट्टे के फंदे से पूजा का शव लटकता मिला। सूचना पर पूजा के पिता मास्टर कठेरिया गांव पहुंचे। कस्बा इंचार्ज मोहन सिंह ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि पूूजा के पिता ने तहरीर दी है कि उनकी बेटी बीमार रहती थी। इससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते।
बीमारी से तंग महिला ने लगाई फांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें