फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मित्तूकूंचा में घर में युवक को बुलाकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं, मऊदरवाजा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के मामले में युवक को पकड़ा है।
मोहल्ला मित्तूकूंचा निवासी सर्वेश अग्निहोत्री ने हर्षित गुप्ता निवासी तलैया फजल इमाम के खिलाफ शिकायत की। सर्वेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि हर्षित गुप्ता ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की है। वहीं, हर्षित गुप्ता ने बताया कि सर्वेश ने उसे अपने घर बुलाकर पीटा और पुलिस से पकड़वा दिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने हर्षित गुप्ता का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
उधर, थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कुड़रिया गांव निवासी युवक को पुलिस ने चोरी की बाइक के मामले में पकड़ा है। युवक ने बताया कि उसने एक युवक से बाइक खरीदी थी। उसने बाद में कागज दिए जाने की बात कही थी। एसओ डॉ. विनय प्रकाश रॉय ने बताया कि युवक के पास मिली बाइक संदिग्ध लग रही है क्योंकि उसके पास बाइक के कागज नहीं हैं।