फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दो किशोरों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम दो किशोरों ने आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के पहुंचने पर दोनों आरोपी बालिका को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन



गांव की आठ वर्षीय बालिका कक्षा दो की छात्रा है। शनिवार की शाम तकरीबन छह बजे अपने नए घर के बाहर बंधे जानवरों के पास अकेली अलाव ताप रही थी। इसी बीच खलवारा निवासी दो किशोर वहां पहुंचे और बालिका को घर के पास बने मिनी सचिवालय के एक कमरे में ले गए।


वहां दोनों किशोरों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। देर शाम बालिका के पिता मजदूरी कर घर लौटे तो बेटी को न देखकर पत्नी से जानकारी की। पत्नी ने बताया की बेटी नए घर पर है। वहां न मिलने पर खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन



तभी घर के पास बने मिनी सचिवालय के कमरे से खलवारा निवासी दो किशोर निकलकर भागे, बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। होश आने पर रविवार की सुबह पिता ने अचरा पुलिस चौकी पर खलवारा निवासी दो किशोरों के खिलाफ तहरीर दी। अचरा चौकी प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


कक्षा दो की छात्रा से दो किशोरों ने किया दुष्कर्म
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें