फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव बंथलशाहपुर के पास खेतों में एक युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे साले और साथी को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के गांव लक्ष्मीपुर निवासी बृजराज सिंह (38) की ससुराल कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर में है। वह वहां एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी रामगुनी के साथ आया था। रविवार को बृजराज अपनी पत्नी व साले अक्षय कुमार के साथ ट्रैक्टर से लक्ष्मीपुर गया था। वहां से सोमवार को बृजराज व अक्षय कुमार ट्रैक्टर-ट्राली से चारा लेकर आ गए थे। लक्ष्मीपुर में ही रामगुनी रुक गई थी। इस बीच अक्षय की पत्नी नीलम अपनी बहन को देखने बंथलशाहपुर चली गई। इसके चलते सोमवार शाम को अक्षय ट्रैक्टर लेकर अपनी पत्नी को लेने बंथलशाहपुर जा रहा था। साथ में ट्रैक्टर पर बृजराज व गोपलपुर निवासी अक्षय का मित्र रामकिशन था।

बहोरिकपुर के पास सभी ने शराब पी। इसके बाद बृजराज ट्रैक्टर चलाने लगा। इसको लेकर बृजराज व अक्षय में विवाद हुआ। इस दौरान खंदी में ट्रैक्टर घुसने से बृजराज वहीं गिर पड़ा। इसके बाद अक्षय व रामकिशन ट्रैक्टर लेकर अपने साढ़ू बंथलशाहपुर निवासी अरविंद राजपूत के घर चले गए। सुबह लोगों ने खेत में बृजराज का शव पड़ा देखा। तभी बृजराज को खोजने अक्षय व रामकिशन पहुंच गए। लोगों ने अक्षय व रामकिशन को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


अक्षय ने बताया कि रात को बृजराज गायब हो गया था। इस पर उसकी तलाश में घर पर चचेरे भाई अनिल को फोन कर जानकारी की तो पता चला कि बृजराज वहां नहीं पहुंचा है। इसके चलते वह बृजराज को खोजने वहां गया था, जहां ट्रैक्टर खंदी में घुसा था। मामले की सूचना पर बृजराज के परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीव सिंह राठौर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें