मोहम्मदाबाद। गृह कलह में महिला फंदे पर लटक गई। पति ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अबंतीबाई नगर किसानन नगला निवासी रामगोपाल खेती करते हैं। शनिवार की सुबह वे डेरी पर दूध देने गए थे। पत्नी प्रियंका ने कमरे के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाया जान दे दी। रामगोपाल जब वापस आए तो पत्नी का शव फंदे पर लटका हुआ पाया।
रामगोपाल ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। मैनपुरी थाना बिछवां गांव जिरौली निवासी पिता बलवीर भी मौके पर पहुंच गए। सीओ अरुण कुमार व कोतवाल अनिल कुमार चौबे ने रामगोपाल व बलवीर से पूरे मामले में जानकारी की।
रामगोपाल ने बताया कि पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ था। पिता बलवीर ने बताया कि पुत्री जिद्दी थी कोई बात नहीं मानी होगी। इससे गुस्से में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्री की 2014 में शादी की थी।
वह दस फरवरी को शादी में मायके आई थी। प्रियंका के दो पुत्र अंशुल व सिद्धार्थ हैं। रामगोपाल के पिता चोखेलाल व मां मूला देवी अन्य चार भाइयों के साथ दूसरे मकान में रहती हैं। पुलिस ने रामगोपाल की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।