फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से धोखाघड़ी कर 5.30 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से धोखाधड़ी कर 5.30 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एसआर कोल्ड स्टोरेज नेकपुर कला निवासी रजनी यादव कादरी गेट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता हैं। थाना अमृतपुर गांव गुढेे़रा निवासी मनोज प्रताप सिंह का कार्यकर्ता के घर पर आना-जाना था।
मनोज ने रजनी से कहा कि दीदी उसको व्यवसाय करना है और मां की तबीयत भी खराब है। छह लाख रुपये की आवश्यकता है। रजनी ने चार लाख रुपये बैंक से निकालकर मनोज के परिजनों के सामने दिए। चार माह बाद उसको दो लाख रुपये और दिए। कई माह बीतने के बाद रजनी ने मनोज से रुपये मांगे तो वह टालमटोल करता रहा। दो माह पहले मनोज ने 70 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज ने चार लाख व दो लाख का चेक दिया था। बैंक में लगाने पर दोनों चेक बाउंस हो गए। पुलिस ने रजनी की तहरीर पर मनोज के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें