शमसाबाद। घर के बाहर खेल रहे बालक की लोडर की टक्कर से मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों ने लोडर को कब्जे में लेकर चालक का पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक व लोडर को थाने ले आई।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिंकदरपुर निवासी मजदूर नाहीद खां का पांच वर्षीय पुत्र साहिल गुरुवार को घर से दो सौ मीटर दूरी पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। बाजार से लोडर गांव नीबलपुर की ओर जा रहा था। साहिल को लोडर ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने लोडर को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंचे परिजन साहिल को सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से मां शादाब बेगम, पिता नाहीद खां, शादीब, बहन शाहिबा रोने लगे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर लोडर को थाने में खड़ा करवा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मनोज भाटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।