फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दरोगा पांच सिपाहियों सहित छह के खिलाफ लूट में परिवाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट में दरोगा व पांच सिपाहियों सहित छह के खिलाफ कोर्ट ने परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए हड्ड। सभी आरोपियों को 23 जनवरी को कोर्ट में तलब किया गया है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी उर्मिला देवी ने थाने में तैनात तत्कालीन दरोगा रक्षा सिंह पांच सिपाहियों व गांव की सोनी के खिलाफ एंटी डकैती कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि 18 मार्च 2022 को जमीन के विवाद में मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 22 मार्च को दरोगा रक्षा सिंह, पांच सिपाही सोनी घर पर आए। इन लोगों ने बहू आरती, प्रेमा देवी, रूबी से गाली गलौज कर मारपीट की।
दरोगा रक्षा सिंह ने पिस्टल निकालकर सिपाहियों से सामान लूटने के लिए कहा। सिपाहियों ने बक्से का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये लूट लिए। कानूनी कार्रवाई करने पर सभी ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में एसपी को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद दरोगा सहित सभी छह लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें