फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया गया। शादी का दबाव बनाने पर उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वापस करने के बहाने बुलाया और कार में डालकर उसे जहर पिला दिया। पीड़िता के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक गांव निवासी युवती के पिता ने मोहल्ला शिवनगर निवासी दीपक त्रिवेदी, बालाजीपुरम के श्यामू शुक्ला व सचिन दुबे उर्फ मामा पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि दीपक ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। उसने शादी के लिए कहा, तो साथी श्याम और सचिन के सहयोग से अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद दीपक संबंध न बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। 30 दिसंबर को वीडियो वापस करने के बहाने दीपक ने साथियों संग कार से अगवा कर लिया। इसके बाद उसे जहर पिला दिया। बेहोशी हालत में कुछ लोगों ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता का अभी भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें