फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शराब के नशे में पीआरवी सिपाहियों से अभद्रता, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो गुटों में विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी के सिपाहियों से अभद्रता की गई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव चौरसिया मझोला में शनिवार रात कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। इसकी सूचना गांव के ही अश्वनी ने पीआरवी को दी। इस पर अवनीश कुमार, बलराम तिवारी व नरसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मारपीट कर रहे दो युवकों को समझाने का प्रयास किया तो वे सिपाहियों से गालीगलौज करने लगे। पीआरवी सिपाहियों ने कार में बैठाने का प्रयास किया और अभद्रता की।
विज्ञापन

सिपाहियों ने दोनों को हिरासत में लेकर डॉक्टरी परीक्षण कराया। सिपाही अवनीश की तहरीर पर चौरसिया मझोला निवासी शिवम गौतम (28) व श्यामवीर (25) पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें