फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रेम विवाह करने पर चाचा-चाची ने भतीजी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रेम विवाह करने पर चाचा-चाची ने भतीजी व उसकी मां को लात-घूसों से पीट दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन मड़ैैया निवासी राधा देवी ने मोहल्ले के कमलेश राजपूत से प्रेम विवाह कर लिया था। 24 दिसंबर को राधा अपनी मां के पास आई हुई थी। चाचा पिंटू यादव, चाची सरिता यादव, चचेरे भाई गौरव व शिवम आ गए। इन लोगों ने घर आने का विरोध कर गालीगलौज की।
राधा ने कहा कि मां के घर आई हूं। इसी बात पर सभी लोगों ने लात-घूसे राधा पर बरसा दिए। बचाने पर मां को भी पीटा। आस-पास के लोगों के ललकारने पर ये लोग धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने राधा की तहरीर पर पिंटू सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें