फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धारदार हथियार से हमला कर लूट में छह के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। नीम का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर जेवर लूटने में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सीढ़े चकरपुर निवासी रामकुमारी ने गांव के ही नन्हे बाबू्, प्रदीप कुमार, विनय कुमार, कमलकिशोर उर्फ बसंत, राजकुमार उर्फ गंगा, सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि 18 दिसंबर को पुत्र रमन घर के सामने नीम के पेड़ की टहनी काट रहा था। उसी समय नन्हे बाबू सहित छह लोग आए और पेड़ को अपना बताकर टहनी काटने का विरोध किया।
पुत्र रमन टहनी काटता रहा। इसी बात पर सभी लोगों ने गाली-गलौज कर टकोरा व लाठी-डंडों से हमला कर रमन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर रामकुमारी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकुमारी के कान का कुंडल भी लूट लिया। गांव के लोगों के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रामकुमारी की तहरीर पर नन्हे बाबू, प्रदीप कुमार, विनय कुमार, कमलकिशोर, राजकुमार, सीमा के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें