फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सब्जी विक्रेता ने तराजू व बांट से वकील को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मवेशी हांकने पर पिता को दवा दिलाने जा रहे वकील सड़क पर गिर गए। विरोध करने पर सब्जी विक्रेता भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर वकील को तराजू व बांट से पीट दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी वकील अमित कुमार रविवार को पिता श्रवण कुमार यादव को बाइक से दवा दिलाने कचहरी रोड से जा रहे थे। सब्जी विक्रेता ने मवेशी हांक दिए। मवेशी भागकर वकील की बाइक से टकरा गया। इससे वकील व उसके पिता बाइक से गिर गए। वकील अमित ने सब्जी व्रिकेता से इस तरह मवेशी हांकने का विरोध किया।
इस पर सब्जी विक्रेता भाइयों व दो साथियों ने गालीगलौज कर तराजू व बांट से वकील पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सब्जी विक्रेता भाइयों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने वकील का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। वकील अमित ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता भाइयों को छुड़वाने के लिए भूसा मंडी के कई लोग काफी देर तक कोतवाली में डेरा डाले रहे। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें