फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के रुरा गांव निवासी अफरोज ने बताया कि करीब 17 वर्ष पूर्व उसका निकाह गांव निवासी शान मोहम्मद के साथ हुआ था। उसके पांच बच्चे भी हैं। ससुरालवाले अभी भी दहेज की मांग करते हैं। शनिवार सुबह पति शान मोहम्मद दहेज की मांग करते हुए गालियां देने लगे। जब उसने मना किया तो सास इदन्ना बेगम व ननद शम्मो के साथ पति ने मारपीट की। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें