फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: आवासीय स्कूल में छात्र से कुकर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। आवासीय स्कूल में नाबालिग छात्र से कुकर्म का आरोप लगाकर पिता ने तहरीर दी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के एक गांव निवासी ग्रामीण का 12 वर्षीय पुत्र व पुत्री क्षेत्र के आवासीय स्कूल में पढ़ते हैं। ग्रामीण की पुत्री ने पिता को बताया कि भाई के साथ दो छात्र आए दिन कुकर्म करते हैं। इसके कारण भाई की तबीयत खराब हो जाती है। विरोध करने पर भाई को धमकी देते है। इससे उसकी जान को खतरा बना हुआ है। रविवार को ग्रामीण स्कूल में पहुंचा तो दोनों छात्रों ने गालीगलौज किया। इस मामले में आवासीय स्कूल के प्रधानाचार्य से भी शिकायत की है। ग्रामीण ने कोतवाली में दोनों छात्रों के खिलाफ कुकर्म व गालीगलौज करने की तहरीर दी। कोतवाल अनिल चौबे ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें