फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चलीं गोलियां, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद के बाद गोलियां चलीं। एक गोली युवक के हाथ में लग गई। युवक को सीएचसी से लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां नाम पता गलत होने पर डॉक्टर ने एक्सरे करने से इनकार कर दिया। पुलिस छानबीन के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव वीरपुर नादी निवासी इबरार खां की गांव के ही अजीजुल हसन उर्फ अच्छन खां से पुरानी रंजिश है। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के लोगों में किसी बात पर विवाद हो गया और दोनों पक्षों के लोग फायरिंग करने लगे। इबरार खां के भाई सज्जाद के हाथ में गोली लग गई। परिजन घायल सज्जाद को सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
लोहिया अस्पताल में घायल का नाम पता गलत होने पर डॉक्टर ने एक्सरे करने से इनकार कर दिया। सूचना पर फोरेंसिक टीम लोहिया अस्पताल पहुंची। वहां घायल सज्जाद के हाथ में पट्टी बंधी थी। फोरेंसिक टीम घायल की फोटो खींचने के बाद वापस चली गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद घायल को परिजन लोहिया अस्पताल से लेकर चले गए। इबरार खां ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश में भाई को गोली मारने का आरोप लगाकर तहरीर दी। दूसरे पक्ष से अजीजुल खां ने चार लोगों के खिलाफ गाली गलौज कर फायरिंग करने की तहरीर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में छानबीन की। पुलिस फायरिंग की घटना संदिग्ध बता रही है। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि वीरपुर नादी गांव के युवक के गोली लगने की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें