फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मिले शव की शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल परिसर में लगे नलकूप के पास झाड़ियों में मिले शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। अस्पताल के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी बंद पड़ा है। पुलिस किसी नशेड़ी का शव होना मान रही है, जबकि धड़ से सिर अलग होना हत्या की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की मोर्चरी के पास लगे नलकूप के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला था। युवक वहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी करने की पुलिस ने जरूरत नहीं समझी। अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर एक खंभे पर काफी ऊंचा सीसीटीवी कैमरा लगा है।
वह भी इन दिनों बंद है। यही नहीं बाउंड्रीवाल के बाहर अस्पतालों के भवनों पर भी लगे सीसीटीवी कैमरों के भी फुटेज पुलिस ने खंगालने की जरूरत नहीं समझी।
पुलिस का मानना है कि जानवरों ने सिर अलग किया होगा। जबकि शरीर के मांस वाले सभी हिस्से जानवरों ने क्षतिग्रस्त नहीं किए थे। हालांकि यदि अस्पताल का कैमरा सही होता, तो मोर्चरी की ओर जाने वाले लोगों को देखा जा सकता था।
विज्ञापन

फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर लगेगा। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि कोतवाल को अस्पताल के आसपास प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के निर्देश दिए हैं। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें