फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के सामने पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेत की पैमाइश के लिए जांच करने पहुंचे लेखपाल के सामने कुछ दबंगों ने शिकायतकर्ता को पीट दिया। मारपीट होती देख लेखपाल वहां से खिसक लिए। पीड़ित ने मंगलवार को तीन नामजद समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव खानपुर मड़ैया निवासी राकेश कुमार का गांव के ही कुछ लोगों से खेत को लेकर विवाद चल रहा है। राकेश ने खेत की मेड़बंदी के लिए तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी पैमाइश की जांच करने लेखपाल अजीत दुबे सोमवार दोपहर पहुंचे।
लेखपाल ने दूसरे पक्ष के ब्रजेश को फोन करके बुला लिया। ब्रजेश, भाई मुकेश, लालू उर्फ पीयूष व छह अज्ञात लोग अवैध असलहों व हंसिया के साथ पहुंचे। वह गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने हंसिया से राकेश पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंगों ने राकेश को खेत में गिराकर पीट दिया। शोर सुनकर परिजनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
घायल ने थाने में ब्रजेश, मुकेश, लालू समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें