फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के बैग से लाखों रुपये गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सदर तहसील में एक वकील के बस्ता पर रखा छह लाख रुपये से भरा बैग गायब हो गया। वकील की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बाद में एक झाड़ी में खाली बैग पड़ा मिला।
विज्ञापन

तहसील सदर में वकील मंजेश सोमवंशी ने एक व्यक्ति बैनामा बुधवार को कराया। बैनामा कराने के बाद मिले छह लाख रुपये से भरा बैग लेकर वह वकील के बस्ते पर बैठा था। इसी दौरान रजिस्ट्री दफ्तर से कोई कागज लेने के लिए बैनामा करने वाला व्यक्ति उठकर चला गया।
बैग वकील के बस्ता पर भी रख दिया। शाम को करीब साढ़े छह बजे कुछ ही देर में टाउन हाल की ओर से आया एक युवक बैग लेकर चला गया। वहां बैठे अन्य लोग समझे कि युवक रुपये रखने वाले का साथी होगा। जब पीड़ित लौटा, तो बैग गायब देख हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

वकील मंजेश की सूचना पर मऊदरवाजा थाना पुलिस पहुंची। काफी खोजबीन के बाद वकील अनीश सिंह चौहान के बस्ता के पीछे झाड़ी में खली बैग पड़ा मिला।
पुलिस ने नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरा खंगाले, मगर बंद मिले। मऊदरवाजा थाना प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें