फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की पहली पत्नी ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के पुल गालिब तिराहे स्थित एक नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर की दूसरी शादी होने की जानकारी पर पहली पत्नी ने वहां आकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

नगर के पुल गालिब तिराहा स्थित एक नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर ने लखनऊ की एक महिला से पहली शादी की थी। उससे एक बच्चा है। डेढ़ वर्ष पहले डॉक्टर ने यहां नर्सिंग होम खोला है। संचालक ने एक महिला डॉक्टर से दूसरी शादी कर ली।
नर्सिंग होम में महिला डॉक्टर प्रसव कराती हैं। जब डॉक्टर की पहली पत्नी को दूसरी शादी कर लेने की जानकारी हुई तो रविवार रात वह नर्सिंग होम पहुंच गईं और हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

बताया गया कि महिला वापस लखनऊ चली गई है। इस मामले में सीओ सोहराब आलम ने बताया कि महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें