फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम भतीजी से दुष्कर्म व हत्या में उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विशेष अदालत पॉक्सो के न्यायाधीश प्रेम शंकर ने सात वर्षीय भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के जुर्म में दोषसिद्ध होने पर चचेरे चाचा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दो लाख रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना वसूल होने पर 75 फीसदी धनराशि बालिका के माता-पिता को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कमालगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बालिका 20 अप्रैल 2017 की शाम को घर के बाहर खेलने गई थी। घर न आने पर पिता और बाबा उसकी तलाश करने लगे। गांव में स्थित सहकारी संघ के पुराने भवन के पीछे सूखा कुआं था। उसमें जाकर देखा तो कंबल से लपटी हुई बालिका पड़ी दिखाई दी।
उसे कुएं से बाहर निकाल कर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। बाबा ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच कर चचेरे चाचा के खिलाफ दुष्कर्म कर भतीजी की हत्या करने के जुर्म में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील व वादी के अधिवक्ता महेश यादव, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विकास कटियार, प्रदीप सिंह, अनुज कटियार ने दलीलें पेश कीं। सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने 10 अगस्त को दुष्कर्म कर हत्या करने के जुर्म में चचेरे चाचा को दोषी करार देकर जेल भेजा था।
मंगलवार को दोषसिद्ध चचेरा चाचा जेल से कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने दोषसिद्ध होने पर चाचा को सजा और जुर्माने से दंडित किया। इसके साथ ही बालिका के माता-पिता को सरकार द्वारा चल रही किसी योजना के माध्यम से प्रतिकर दिए जाने का आदेश दिया है। अगर कोई योजना नहीं चल रही है तो प्रतिकर का भुगतान राज्य सरकार को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें