फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में पथराव कर दो भाईयों से चेन लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार पर पथराव कर दो भाइयों से मारपीट और चेन लूटने के मामले में पुलिस ने मामूली धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित भाइयों ने आरोप लगाया कि सात लोगों ने मारपीट कर चेन लूटी थी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला बनखड़िया निवासी मैहुल कुमार पाल चचेरे भाई प्रशांत के साथ 14 दिसंबर की रात 10:30 बजे मैनपुरी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पर किसी ने पत्थर फेंक कर मारा। मैहुल ने कार रोकी तो आठ युवक आ गए। इन लोगों ने कार को चारों ओर से घेर लिया और कार से उतारकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर सोने की दो चेन लूट ली। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए।
मैहुल ने सेंट्रल जेल चौकी में मारपीट व सोने की चेन लूटने की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दबाव बनाकर तहरीर बदलने पर ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। पुुलिस ने मैहुल की तहरीर पर पाल नगला निवासी अभिषेक सहित आठ लोगों के खिलाफ कार पर पथराव, मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें सोने की दो चेन मारपीट के दौरान गिरने की बात लिख ली। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला जांच में सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें