फर्रुखाबाद। बीएड की फर्जी डिग्री में बर्खास्त हुई शिक्षिका के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद ने मऊदरवाजा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसआईटी की जांच में शिक्षिका की बीएड डिग्री फर्जी पाई गई थी।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी अर्चना ने वर्ष 2011 में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी पाई थी।
उसने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की वर्ष 2004-05 की बीएड डिग्री लगाई थी। वह प्राथमिक विद्यालय रूपपुर मंगलीपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रही। एसआईटी की जांच में शिक्षिका अर्चना की बीएड डिग्री फर्जी पाई गई। इससे बीएसए ने शिक्षिका को बर्खास्त कर रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश बीईओ को दिया था। बीईओ शमसाबाद शिवशंकर मौर्या ने बर्खास्त शिक्षिका अर्चना के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट मऊदरवाजा थाने में दर्ज कराई है।