फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रही किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात घर के बाहर सो रही किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार की रात घर के बाहर सो रही थी। तभी गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। उन्होंने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची।
परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दबिश देकर युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अंकुश राघव ने बताया कि युवक को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें