फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में बैंक प्रबंधक सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोर्ट के आदेश पर आईडीबीआई बैंक प्रबंधक, सहायक प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों पर मृत किसानों के नाम केसीसी बनाने में फतेहगढ़ के एक व्यक्ति को धोखे से जमानतदार बनाने का आरोप है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छावनी निवासी अशोक ने फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी ध्रुव उर्फ रामू, मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मॉडल शंकरपुर निवासी सुबोध कुमार और आईडीबीआई बैंक की सकवाई शाखा के मैनेजर गौरव अग्निहोत्री, सहायक शाखा प्रबंधक अश्वनी कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में अशोक ने बताया कि ध्रुव से उसकी दोस्ती थी।
वर्ष 2017 में ध्रुव ने केसीसी बनवाने में जमानतदार बनाया था। बैंक ले जाकर कई प्रपत्रों में अंगूठा लगवा लिया। दिसंबर 2019 में मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने अशोक को धोखाधड़ी के मामले में जेल भेज दिया। छह महीने के बाद जमानत मिलने पर अशोक ने छानबीन की।
विज्ञापन

इसमें पता चल कि ध्रुव ने बैंक प्रबंधक से साठगांठ कर नवदिया निवासी मृत किसान प्रताप सिंह और तेज सिंह के नाम पर केसीसी बनवाकर रुपये निकाल लिया। इसमें अशोक को जमानतदार बना दिया था। इसे मामले में से जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें