फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकी को मारी गई थीं दो गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। गांव बघौना की रिंकी को दो गोलियां मारी गई थीं और दोनों आरपार हो गईं। एक गोली तो पुलिस को कमरे में मिल गई लेकिन दूसरी न ही कमरे में मिली और न ही रिंकी के शरीर में ही मिली है। तमंचा भी पुलिस को घर में नहीं मिल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिंकी की गोली लगने के बाद अधिक खून बहने और उसके पति सतेंद्र की फांसी लगने से दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बघौना निवासी सत्येंद्र कुमार पाल ने शनिवार रात कमरे में पत्नी रिंकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाला था। पुलिस को कमरे में खून लगा बुलेट मिला था।
रविवार रात पुलिस ने कई घंटे तक छानबीन की लेकिन घर में कहीं तमंचा नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पत्नी की हत्या के बाद सत्येंद्र ने तमंचे को ठिकाने लगाया फिर आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस ने सोमवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में रिंकी की पीठ में एक ही जगह पर दो गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है। दोनों गोली आरपार हो गईं। एक गोली पुलिस को कमरे में मिल गई थी लेकिन दूसरी गोली न कमरे और न ही रिंकी के शरीर में मिली है। दो गोलियां चलीं लेेकिन परिवार के किसी सदस्य को आवाज नहीं सुनाई दी। तमंचा भी घर में नहीं मिला। पुलिस इन्हीं बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें