फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमले में चार लोग लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मामूली विवाद के बाद लामबंद लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला बोलकर दो भाइयों समेत चार को घायल कर दिया। हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पल्ला निवासी गिरीश (48) का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। रविवार रात 11 बजे कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंचे गिरीश के पुत्र अजय (22), आलोक (23) और राजा (15) पुत्र सुभाष चंद्र को धारदार हथियार से घायल कर दिया।
चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पल्ला चौकी प्रभारी सुनील यादव पहुंचे। पुलिस देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने चारों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अवनीश, अतुल, सत्येंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने कहा घायलों के गंभीर चोटें हैं। डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे को संबंधित धाराओं में तरमीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें